फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहर खां सराय के नाले में मिला युवक का शव

Tue, 18 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय के नाले में मंगलवार सुबह युवक का शव बरामद  हुआ। उसके परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का दावा  है कि शराब के नशे में वह नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली पुलिस को मंगलवार सुबह खबर मिली कि नाहर खां सराय के नाले में युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  शव निकलवाया। उसकी शिनाख्त चौधरी सराय निवासी सुरेंद्र मौर्य (27) पुत्र  नत्थू मौर्य के रूप में हुई। खबर मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर आ गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के  परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी  उपाध्याय ने बताया कि उसकी मौत शराब के नशे में नाले में गिरने से हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें