फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंडर- 14 में भूदेवी, 17 में मुन्नालाल, 19 में जीजीआईसी अव्वल

विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन करते कोतवाल मनोज कुमार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बिल्सी। भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज में सोमवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिका वर्ग की अंडर-14, 17, 19 प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोतवाल मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग अंडर-14 में भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी विजेता रही। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बदायूं उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग अंडर- 17 में मुन्ना लाल इंटर कालेज वजीरगंज विजेता और भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कालेज की टीम उपविजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग अंडर- 19 में राजकीय कन्या इंटर कालेज बदायूं विजेता और मुन्ना लाल इंटर कालेज वजीरगंज की अीम उपविजेता रही।
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेल का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। इस मौके पर वरुण कुमार सिंह, अजय पटेल, प्रमोद पाल, देवानन्द, ओमवीर यादव, कुलदीप, विपिन यादव, नीलम सागर, किरन वर्मा, रवीना, प्रदीप कुमार सक्सेना, राजेन्द्र कुमार शर्मा, विवेक दत्त शर्मा, हर्ष शर्मा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें