फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति नहीं मनाएगी संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हर साल डॉ. भीमराव आंबेडकर समारोह समिति बाबा साहेब का संविधान दिवस धूमधाम से मनाती आ रही है। उन्होंने इस बार भी सिटी मजिस्ट्रेट से 26 नवंबर को दिवस मनाने की अनुमति ली थी। वहीं सोमवार को समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक पत्र देकर अनुमति निरस्त करने को कहा है। इससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जमुना प्रसाद सागर ने बताया कि वह अपनी समिति के साथ संविधान दिवस मनाते हैं। इस बार भी मनाने की तैयारी की जा रही थी। इस कार्यक्रम को राजनीति से दूर रखने पर विचार हुआ था। इसको लेकर समाज के ही कुछ लोगों ने एतराज जताया और कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तक्षेप करने की बात कही।
इसके बाद उनकी समिति डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह के पदाधिकारियों ने संविधान दिवस न मनाने पर विचार किया है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी अनुमति को निरस्त कराने की अपील की है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि समाज की एकता व अखंडता भंग न हो। उन्होंने कहा कि समिति हमेशा समाज को लेकर चलती है। समाज के हित में जो कदम होगा उसे उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें