प्रतियोगिता के दौरान पोस्टर दिखाती छात्राएं।स्रोत: संस्था
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित डायरिया रोको अभियान के तहत वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि डायरिया का सही इलाज ओआरएस का घोल और जिंक के टेबलेट हैं। इसे उम्र के अनुसार निश्चित अवधि और निश्चित मात्रा में लेना बहुत जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डायरिया रोको अभियान चलाया गया। प्रतियोगिता में भव्या मौर्या प्रथम, सुरभि भारती दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। इन छात्राओं को सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. सरिता यादव, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, अध्यापक डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, शशांक दुबे और दानिश मौजूद रहे।