फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने हाईवे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2015 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह की अगुवाई में यूनियन के कार्यकर्ता दोपहर बाद बरेली-मथुरा हाईवे स्थित अंबेडकर चौराहे पर जुटे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी बताते हुए फसलों का समर्थन मूल्य लागत के अनुरूप घोषित किए जाने, किसानों का कर्ज माफ करने, शांताकुमार कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने, आपदा पीड़ितों को राहत राशि मुहैया कराने से लेकर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अतिशीघ्र कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय समस्याओं में बिजली की किल्लत खाद की कालाबाजारी बंद कराने के साथ ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक माह किसान दिवस के तहत किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान पर जोर दिया। हाईवे पर जाम के दौरान पहुंचे कोतवाल देवराज राठी को यूनियन के नेताओं ने ज्ञापन भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन में कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाल के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया। प्रदर्शनकारियों में आसिम उमर, नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा, भागमल यादव, गंगा सिंह, शाकिर अंसारी, सोमवीर सिंह, जुगेंद्र सिंह, भागीरथ, राजेश कुमार, नरेंद्र सक्सेना, सरिता गुप्ता, नत्थूलाल, रामवीर, रामकुमार शर्मा, मटरूमल, नेमचंद्र और माखनलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें