जिला प्रभारी सतेंद्र सिंह ने कहा कि योग क्रांति लाने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए बिल्सी तहसील में 50 योग के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जो जगह-जगह लोगों को योग का प्रशिक्षण देगें। जिला कोषाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने कहा कि गांव-गांव योग शिविर लगाने से लोगों को काफी रोगों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार धातु को आग में गर्म करने पर उसका दोष दूर हो जाता है। उसी प्रकार प्राणायाम करने से मनुष्य के शरीर के कई दोष दूर हो जाते है। इसलिए लोगों को इसका अभ्यास अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर जालिम सिंह, ऋषिदेव सिंह, ओमेंद्र ंसिंह, दीपेंद्र सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, राधेश्याम, अतर सिंह, महेश पाल, उदय सिंह, योगेंद्र प्रकाश, गौरव, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।