फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गढ़ी खानपुर को हराकर चार विकेट से जीता भरतपुर

विज्ञापन
सौरभ को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को भरतपुर और गढ़ी खानपुर की टीम के मध्य मैच खेला गया। भरतपुर ने चार विकेट से गढ़ी खानपुर को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


भरतपुर के कप्तान अजीत चौधरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदवाजी करने का निर्णय लिया। गढ़ी खानपुर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 120 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें सोनू ने 29, कुश 28 और अनुपम ने 19 रन बनाए। भरतपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित कुमार ने चार विकेट लिए। इसके बाद 121 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी भरतपुर टीम ने 14 ओवर में छह विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें शेर सिंह ने 19 और सौरभ ने नाबाद 42 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार भरतपुर की टीम को चार विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सौरभ को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर लक्ष्मी यादव, मुनेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, वीरेश मीना, अमित यादव, उदयवीर सिंह, आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें