फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 16 May 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान मसीहा दिवंगत महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मालवीय आवास में मनाई गई। भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसानों की आवाज बुलंद करना उन्होंने ही सिखाया था। राजेश सक्सेना ने कहा कि झूठे मुकदमे को खत्म कराया जाए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों से धरना समाप्त करने की अपील की। इसके बाद मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना और मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने संयुक्त रूप से धरना स्थगित करने की घोषणा की। इस दौरान अजय पाल सिंह, अर्जुन सिंह, केसर अली, पप्पू सैफी, पूरनलाल गुप्ता, जुगल किशोर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें