बदायूं। जिले भर में भैयादूज हर्षोल्लास के साथ परंपरागत ढंग से मनाई गई। बहनों ने भाइयों का रोली-अक्षत से तिलक किया। आरती उतारकर उनकी दीर्घायु की कामना की और फिर मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार प्रदान किए। इस मौके पर बाजारों में भारी भीड़ रही।
शहर से लेकर देहात तक भैयादूज पर बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए उपवास रखा। ज्यादातर बहनें अपने भाइयों के घर दूज मनाने पहुंचीं। जो नहीं आ सकीं, उनके भाई बहनों के घर पहुंचे। बहनों ने अपने भाइयों का रोली-चावल से तिलक किया। आरती उतारी और मिठाई खिलाई।
उसावां। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैयादूज कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दूरदराज क्षेत्रों से आईं बहनों ने रोली, चावल से भाइयों को मंगल टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
रहेड़िया। क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां बहनों ने भाइयों के घर पहुंचकर तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया। भाइयों ने बहनों को उनकी पसंद के उपहार भेंट किए।
बिसौली। बहनों ने निजी वाहनों और बसों आदि से सफर तय कर भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की दुआ की। सड़कों पर वाहनों की कतार देखने को मिली।
-
(फोटो-27)
बिल्सी। बहन-भाई के स्नेह का पर्व भैया दूज नगर व ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाजार में मिठाई व किराने की दुकानों पर दिनभर भीड़ दिखायी दी। साथ ही बदायूं-बिल्सी, बिसौली-कासगंज मार्ग पर पर्याप्त रोडवेज बसों के न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई-कई घंटों बस स्टाप पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
भाई दूज पर भाई का तिलक करती बहन। संवाद
भाई दूज पर भाई का तिलक करती बहन। संवाद
भाई दूज पर भाई का तिलक करती बहन। संवाद
भाई दूज पर भाई का तिलक करती बहन। संवाद
भाई दूज पर भाई का तिलक करती बहन। संवाद
भाई दूज पर भाई का तिलक करती बहन। संवाद
भाई दूज पर भाई का तिलक करती बहन। संवाद