उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी को शौच को जाते समय अगवा कर लिया गया। पड़ोस के दो युवकों ने जब इसकी जानकारी किशोरी के पिता को दी तो गांव के ही एक युवक को नामजद कराया गया है।
घटना छह नवंबर शाम करीब सात बजे की बताई गई है। किशोरी के पिता का कहना है कि बेटी घर से शौच जाने के लिए निकली थी। काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो उसकी मां खोजबीन में जुट गई। अगले दिन गांव के दो युवकों ने किशोरी के पिता को बताया कि उसकी बेटी को करन और उसका साथी अगवा कर ले गए हैं। मंगलवार शाम कोतवाली पहुंचकर किशोरी के पिता ने करन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद