फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजीपीएल : आरसीबी ने परौली हंटर को 38 रनों से हराया

विज्ञापन
प्रियांशु वार्ष्णेय को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
कप्तान प्रियांशु वार्ष्णेय को मिला मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आरसीबी और परौली हंटर टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। शानदार गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने परौली हंटर को 38 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मैच में आरसीबी के कप्तान प्रियांशु वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए आरसीबी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान प्रियांशु वार्ष्णेय ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। इसके अलावा जगतपाल और अरुण ने 12-12 रनों का योगदान दिया, जबकि अभय वार्ष्णेय ने 8 रन बनाए।
विज्ञापन

परौली हंटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए। वहीं राहुल और रवित ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
85 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परौली हंटर की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित 12 ओवर में केवल 47 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राहुल ने 14 रन और समीर ने 12 रन बनाए, जबकि रवित ने 5 रनों का योगदान दिया। इसके बावजूद टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में ट्विंकल और आयुष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा अरुण और जगतपाल ने भी 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले आरसीबी के कप्तान प्रियांशु वार्ष्णेय को 19 रन बनाने और दो बेहतरीन कैच पकड़ने पर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शुभम पुरी, शोभित पुरी, यीशु मिश्रा, योगेश, ध्यान चंद मौर्य, राजीव, विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें