फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक और लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो घायल

विज्ञापन
इस्लामनगर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश। स्रोत- पुलिस - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरनगर के एक घर में 16 मई की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगीं। इस कार्रवाई में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया माल, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सुंदरनगर के मैदान सिंह गूजर के घर से अज्ञात बदमाश लूटपाट कर काफी सामान ले गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। इस्लामनगर कस्बे में निजाकत अली के यहां 19 मई की रात हुई डकैती और सिठौली गांव के चार घरों में लूटपाट की घटना का खुलासा करने के बाद पुलिस ने सुंदरनगर की घटना के खुलासे के लिए भी प्रयास तेज किए। कई टीमें इस मामले के खुलासे के लिए काम कर रही थीं।
बुधवार देर रात लुटेरों के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंधरपुर में बंद ईंट भट्टे के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग में दो बदमाश बरेली के सिरौली कस्बे के मोहल्ला प्यास निवासी नदीम उर्फ शाकिर और आस मोहम्मद घायल हो गए। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगीं। उन दोनों का एक साथी सिरौली कस्बे का ही सद्दू भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल अमित कुमार भी चोटिल हुए हैं। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद बदमाशों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। संवाद
-
यह सामान हुआ बरामद
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक जोड़ी पाजेब, दो लॉकेट और अंगूठी के साथ ही लूटे गए सात हजार रुपये बरामद किए गए। उनसे मिले अवैध हथियारों में दो तमंचे 315 बोर के हैं।
-
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से गहन पूछताछ की गई। उम्मीद है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यह गिरोह क्षेत्र में अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल हो सकता है।

इस्लामनगर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश। स्रोत- पुलिस- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें