फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियों को त्याग कर अच्छा काम करने की सोच बेहतर

विज्ञापन
धनूपुरा में लोगों से बात करतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक कादरचौक के गांव धनूपुरा के पंचायत घर पर महिलाओं को डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पहुंचकर रोजगार के लिए प्रेरित किया। कहा कि सम्मान के साथ रहें, बच्चों की चिंता करें।
विज्ञापन

पहले बदनाम रहे धनूपुरा में शराब तस्करी का काम अब पूरी तरह से बंद है। इसकी डीएम, एसएसपी ने सराहना की। यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
डीएम ने कहा कि वास्तव में जब महिलाएं आगे बढ़कर अपने घर के काम-काज के साथ समाज के लिए कुछ करती हैं तो यह बड़ी उपलब्धि होती है। आज यहां के लोग स्वयं महसूस कर रहे होंगे कि कल क्या करते थे और आज क्या कर रहे हैं। मैं इसके लिए यहां के लोगों व पुलिस की टीम को बधाई देती हूं। कुरीतियों को त्यागकर कुछ अच्छा करना ही बड़ी उपलब्धि है। इससे बच्चों को अच्छा वातावरण मिलेगा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं के नाम से परिवार की पहचान हो और सड़क, मोहल्ले बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें