फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ टोलियों को मिले गोल्ड मेडल

Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /बदायूं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बीएड प्रशिक्षुओं के स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

 जेएस कालेज में आयोजित बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को समापन हो गया। सर्वश्रेष्ठ टोलियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी आरपी यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा अपनी असीम ऊर्जा को पहचानें और उसे राष्ट्र निर्माण में लगाएं। एकता और अनुशासन से रहें, संघर्ष करें और दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें। विशिष्ट अतिथि स्काउट संस्था के जिला मुख्य आयुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि शिक्षकों के अपार ज्ञान से ही भारतीय संस्कृति और सभ्यता जीवंत और जाग्रत है। देवभूमि भारत विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है।  जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के दीप हैं। शिविर में भारत माता टोली और चंद्रशेखर आजाद टोली प्रथम, जोधाबाई, सरदार भगत सिंह द्वितीय और रानी लक्ष्मीबाई व डॉ. भीमराव अंबेडकर टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव ने श्रेष्ठ स्थान पाने वाली टोलियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने कैंप फायर में देश रंगीला, डांडिया, लोकगीत, देशभक्ति गीत, लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। एसपी सिटी अनिल कुमार यादव ने शिविर का निरीक्षण किया। प्रो. कृष्ण गोपाल, जयनेंद्र कुमार निर्णायक रहे। प्राचार्य विशेष कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो. एकता गुप्ता, प्रो. शालू सिंह, गिरिराज सिंह शाक्य, अनुपम शंखधार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो. मयंक देव दीक्षित और प्रो. माहेनूर ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें