फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बांग्ला भाषा बोलने वाली महिला मिली, वन स्टॉप सेंटर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम 7:30 बजे पुलिस को एक महिला मिली। इस बारे में ग्राम गढ़िया हरदोपट्टी निवासी ओमवीर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि एक महिला गांव के पास मिली है, जो अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में लिया।
विज्ञापन

महिला बांग्ला भाषा बोल रही है। उसने अपना नाम कल्पना बताया है। वह अपना पता धूरवो, बांग्लादेश बता रही है। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को प्राथमिक सुरक्षा और चिकित्सीय देखभाल के लिए वन स्टॉप सेंटर बदायूं भेज दिया है। महिला की पहचान और उसके भारत आने की परिस्थितियों की गहन जांच के लिए इस मामले में खुफिया विभाग को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें