फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी से चयनित किए लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए आवेदन करने वाले किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। यह ई-लॉटरी 15 सदस्यीय समिति द्वारा विकास भवन सभागार में शुक्रवार को किसानों की उपस्थिति में निकाली गई। कृषि विभाग द्वारा 15 से 29 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि किसी भी विकासखंड में किसी विशेष यंत्र के लिए एक से अधिक आवेदन होने पर शासन के निर्देशानुसार लाभार्थी का चयन पारदर्शी ढंग से ई-लॉटरी द्वारा किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर (ग्रामीण उद्यमी) के लाभार्थियों का चयन भी किया गया।
प्रत्येक यंत्र के लिए प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित किसानों को मोबाइल नंबर पर भेजे गए चयन संदेश मौके पर प्रदर्शित किए गए। यदि चयनित किसान निर्धारित समय तक यंत्र क्रय नहीं करते हैं, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल कृषक पात्र हो जाएंगे। ई-लॉटरी में कांती, वीरेंद्र पाल सिंह और ओमवती के कृषि यंत्र तथा प्रेमलता राठौर के कस्टम हायरिंग सेंटर (ग्रामीण) का चयन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें