फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे चौड़ीकरण करने वाली कंपनी अन्यत्र कराएगी मंदिर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे चौड़ीकरण की जद में आए मंदिर का निर्माण अन्यत्र कराया जाएगा। मंदिर का निर्माण उनके गांव में हो, इसे लेकर करतौली और ढकिया गोटिया गांव के ग्रामीण एसडीएम से भी मिले हैं। अब फैसला एसडीएम को करना है।
विज्ञापन

गांव ढकिया के पास बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर करीब 20 साल पुराना मंदिर है। नेशनल हाईवे का निर्माण होने के कारण इस मंदिर का स्थान परिवर्तन किया जाना है। गांव करतौली के प्रधान प्रतिनिधि सुखपाल के मुताबिक, मंदिर का भव्य निर्माण नेशनल हाईवे निर्माण कराने वाली कंपनी कराएगी। इसलिए गांव के लोग चाहते हैं कि मंदिर का निर्माण उनके गांव में हो। दो दर्जन से अधिक इस गांव के लोग एसडीएम सदर मोहित कुमार से मिले। उन्हें अवगत कराया है कि मंदिर के निर्माण में उनके गांव के ही लोगों ने चंदा एकत्र कर कराया था। इसलिए मंदिर का निर्माण उनके गांव में ही होना चाहिए।
उधर, ढकिया गौंटिया के लोग भी अपने गांव में मंदिर स्थापित कराने की मांग को लेकर अड़े हैं। उनका कहना है कि मंदिर का निर्माण उनके ही गांव में कराया जाए। दोनों गावों की पुरजोर मांग के कारण निर्माण का कार्य सुनिश्चित नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व लेखपाल ने करतौली में भूमि की पैमाइश भी की है। एसडीएम से मिलने वालों में वीरेंद्र, राजेश, हरपाल, जतिन, वीरपाल उपेंद्र, सुखपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें