बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बेहटा चैलेंजर्स और अहमदगंज स्टार की टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें बेहटा चैलेंजर्स ने अहमदगंज स्टार टीम को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंद्रपाल उर्फ चंदू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। इस पर अहमदगंज स्टार की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 72 रन बनाए। जिसमें राजकिशोर ने 25, केशव ने 10, सचिन ने पांच, कप्तान सुभनेश यादव ने तीन, अभिषेक ने चार रनों का योगदान दिया।
बेहटा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान चंदू और जगतपाल ने तीन-तीन, अंकुर ने दो, शिवम् और ध्रुव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बेहटा चैलेंजर्स की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान चंदू ने 20, तेजेंद्र ने 14, जगतपाल ने चार, ध्रुव ने आठ, अशोक ने 11 रन बनाए। अहमदगंज स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान सुबनेश यादव ने दो, उपनेश और वास्तव ने एक-एक विकेट लिया।
अंकुर को अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर शुभम पुरी, ईशु मिश्रा, समोद पूरी, ठाकुरदास कोहली, राजेश गुप्ता, सोनू पुरी, सुमित गुप्ता, संदीप पुरी, देव गुप्ता, लालमन कोहली, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।