फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शस्त्र पूजन से पूर्व क्षत्रियों ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल राम-लक्ष्मन की झांकी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बृहस्पतिवार की रात नगर के मोहल्ला पांच की क्षत्रिय कॉलोनी के लोगों ने दशहरा के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन से पूर्व नगर में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली। उसे देखने के लिए सड़कों पर लोग उमड़ पड़े। इस दौरान काली अखाड़ा के कलाकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा का समाजसेवी दीपक चौहान और डाॅ. जेपी सिंह सोलंकी ने शुभांरभ किया। रथ पर विराजमान राम, लक्ष्मण और सीता का फूल मालाएं पहनाकर पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा होली चौक, बिजलीघर रोड, अटल चौक, पटवा बाजार, सीताराम तिराहा होते हुए नगर के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। जहां पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने मां दुर्गा आदि का पूजा-अर्चना कर अपने-अपने शस्त्रों का पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा इसी रूट से वापस होते हुए क्षत्रिय कॉलोनी में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर दीपक चौहान, विजनेश सोंलकी, प्रतीक चौहान, हर्ष जादौन, मंयक तोमर, रंजीत चौहान, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें