फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वेतन कटौती के खिलाफ चालकों के प्रदर्शन से घंटे भर ठप रहा बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले जे 120 चालकों के वेतन से पिछले दिनों कटौती कि गई। इससे परेशान चालकों ने शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कटौती का विरोध किया। इससे करीब एक घंटा तक बसों का संचालन ठप रहा। मौके पर पहुंचे एआरएम ने आश्वासन दिया तो चालक शांत हुए और बसों को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चालक-परिचालक अपनी-अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। उन्होंने रोडवेज बसों को नहीं निकाला। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा शुरू कर दिया। चालकों ने बताया कि बसों की कंपनियां साढ़े चार किलोमीटर प्रति लीटर डीजल का खर्च बता रही हैं और परिवहन निगम छह किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से एवरेज मांग रहा है।

एवरेज के अनुसार चालकों के मानदेय से कटौती कि गई है। बताया कि पिछले कुछ दिनों से चालकों के मानदेय से एवरेज के अनुसार कटौती कर दी गई है। किसी चालक के दो हजार तो किसी के मानदेय से चार हजार रुपये की कटौती की गई है। इस समय दिवाली का त्योहार आ रहा है। उनकी आमदनी बढ़ाने के बजाय उनके मानदेय से कटौती करके उनको नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


सभी चालकों ने कटौती का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने बसों के संचालन से इन्कार कर दिया, जिससे यात्रियों ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर परिवहन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक परिचालकों को समझाया। करीब एक घंटा तक बस अड्डे पर हंगामा होता रहा। बमुश्किल से उन्हें समझाया गया, तब मामला शांत हुआ। उसके बाद बसों को यहां से रवाना किया गया। चालकों ने बताया कि यह उनके साथ अन्याय हो रहा है। वह यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।
कोट
- चालक और परिचालकों को निर्देश है कि बसों को ज्यादा तेज नहीं दौड़ाए। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। डीजल का औसत पूरी छानबीन के बाद ही निकाला गया है। तब उनसे रिकवरी हुई है। वह ऐसे धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें