बदायूं। बारिश के दौरान अक्सर सरकारी राशन भीगने की शिकायत रहती है। इसको देखते हुए इस बार शासन की ओर से कोटेदारों के पास तीन माह का राशन रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने पूर्ति निरीक्षकों से रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने बताया कि राशन भंडारण में कोटेदारों को परेशानी हो रही है। पूर्ति निरीक्षकों की रिपोर्ट आने के बाद भंडारण की स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि जून, जुलाई और अगस्त का राशन शासन से भेजा जाएगा। संवाद