फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुनी कर दी गई है राहत धनराशि

Thu, 02 Apr 2015 07:57 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण किसान की रबी को फसल जो हानि पहुंची थी। उसके लिए राहत के रूप में 16.40 करोड़ रुपये जिले को मिल चुके हैं। नुकसान के आकलन के बाद किसानों को चेक से भुगतान भी शुरू हो गया है। करीब दो तिहाई किसानों को राहत राशि का वितरण भी हो चुका है। खास बात यह है कि शासन ने निर्धारित राहत धनराशि को अब दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन

जिन किसानों की फसलें पिछले दिनों खराब मौसम के कारण 50 प्रतिशत से अधिक नष्ट हुई हैं। उन किसानों को मुआवजा की सूची में रखा गया है। जिले की हर तहसील में मुआवजा की राशि वितरित की जा रही है। पहले नुकसान पर असिंचित खेतों पर साढ़े चार हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और सिंचित खेतों पर नौ हजार रुपये राहत राशि तय थी, लेकिन किसानों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए इस राशि को दोगुना कर दिया गया है।
000
जिन किसानों को पिछले दिनों खराब मौसम के कारण नुकसान पहुंचा है। उन किसानों को सूचीबद्ध करके राहत राशि का वितरण कराया जा रहा है। करीब दो तिहाई किसानों को इस मामले में तहसीलों से चेक भी निर्गत कर दिए गए हैं। जल्दी ही बचे किसानों को नुकसान के एवज में राहत भुगतान मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी यादव, आपदा प्रभारी/एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें