फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बहन से छेड़खानी के विरोध में पीटा, लूट की सूचना देकर पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर दबंग किस्म के युवक ने रास्ते से जा रही एक युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती व उसके भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोपी ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस कंट्रोल रूप पर लूट व मारपीट की सूचना दे दी। गांव पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि दोपहर को डायल 112 पर मारपीट व लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कॉलर को बुलाया, लेकिन उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। उसके बाद पुलिस ने गांव में पूछताछ की। जहां गांव का एक परिवार सामने आया। उसने बताया कि उनकी बेटी (20) व बेटा (17) बाजार जा रहे थे। तभी आरोपी ने बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। बचाव में आए भाई को भी पीटा। भाई-बहन किसी तरह घर पहुंचे। जहां से पीछे आए आरोपी ने उनकी मां पर के ऊपर भी पथराव किया। इससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। एसओ ने बताया कि आरोपी उत्पाती है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के लिए सिर दर्द है दबंग
दबंग किस्म का युवक पुलिस का सिर दर्द बन गया है। घटना के बाद आरोपी के आत्मघाती कदम उठाने के ड्रामे किए। इसी वजह से वह अक्सर गांव के लोगों को बेवजह सताता रहता हैं। कुछ दिन पहले उसी युवक का जिला अस्पताल में तीमारदारों के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें