बदायूं। फैमिली आईडी में रुचि न लेने वाले बीडीओ समरेर का वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सात मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होना है, संबंधित अधिकारी सभी तैयारियां समय से पूरी कर लें।
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। उन्होंने 50 लाख रुपये से अधिक के सड़क व भवन आदि निर्माण कार्यों, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग व पोषण मिशन में अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित विभाग व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को दिए। उन्होंने फैमिली आईडी के कार्यों में कम प्रगति पर खंड विकास अधिकारी समरेर का फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक के सड़क व अन्य भवन निर्माण आदि की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड के कार्यों में जिन विभागों की विभिन्न योजनाओं में ई,डी व सी श्रेणी आई है। वह इसमें मुख्य प्रदर्शन घटक (केपीआई) को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।
जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि जनपद में 50 लाख रुपये से अधिक की 52 सड़कों का निर्माण कराया जाना है, जिनमें से 48 पूर्ण हो गईं हैं व चार अपूर्ण हैं। इन अपूर्ण में दो लोक निर्माण विभाग, एक मंडी परिषद व एक यूपीडीए की है। वहीं 50 लाख रुपये से अधिक के भवन आदि निर्माण कार्य में 83 परियोजनाओं पर कार्य किया जाना है, जिनमें से 48 पूर्ण हो गईं हैं। 35 अपूर्ण हैं। बोली, जितनी भी परियोजनाएं पूर्ण हो गईं हैं वह सभी संबंधित विभाग को हस्तगत भी हो गईं हैं या नहीं संबंधित अधिकारी ध्यान रखें।
पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निराश्रित गोवंशों का शत प्रतिशत संरक्षण कराया जाए। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार पुष्टाहार का वितरण करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों का नियमित रूप से वजन करानेे के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।