फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ और ग्राम पंचायत  अधिकारी को दी चेतावनी

Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निरीक्षण पुस्तिका में त्रुटि पूर्ण डाटा दर्ज करने पर जताई नाराजगी
कमिश्नर ने लोहिया ग्राम नौगवां नसीरनगर का किया निरीक्षण
 निरीक्षण पुस्तिका में त्रुटि पूर्ण डेटा दर्ज करने पर बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ब्लाक म्याऊं के खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के सभी हैंडपंपों को ठीक कराने के आदेश दिए। 
 मंगलवार को आयुक्त ने जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी, एसएसपी सुनील सक्सेना तथा सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ब्लाक म्याऊं में वर्ष 2014-15 में चयनित लोहिया ग्राम नौगवां नसीरनगर का स्थलीय सत्यापन किया। ग्राम ककरौआ के सुनील कुमार ने आयुक्त से शिकायत की कि उसके पिता धर्मपाल की सात वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, लेकिन लेखपाल ने अविवादित मामला होने पर भी अभी तक विरासत दर्ज नहीं की है। आयुक्त ने कहा कि शिकायत सही पाई जाए, तो संबंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाए। गांव के परिषदीय स्कूल में शिक्षण कार्य बेहतर ढ़ंग से न किए जाने की शिकायत पर आयुक्त ने स्कूली बच्चों को खुली बैठक में बुलाकर शिक्षण कार्य को परखा। प्रसन्न होकर चार बच्चों को पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में 274 शौचालय बने हुए हैं। आयुक्त ने ग्रामीणों के हाथ उठवाकर शौचालयों के प्रयोग करने की जानकारी ली, तो पाया गया कि लगभग 30 प्रतिशत लोग ही शौचालयों का प्रयोग कर रहे हैं। आयुक्त ने खुले में शौच जाने से होने वाली हानियों के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि खुले में शौच जाकर ग्रामीण अपने साथ तो मजाक और अपने बच्चों के साथ अपराध कर रहे हैं। उन्होंने साफ और स्वस्थ रहने का सुझाव दिया। गांव में 20 लोहिया आवास, 15 सोलर लाइट लगी हुईं हैं। 85 वृद्धा पेंशन, 22 विकलांग और 205 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन दी जा रही है। आयुक्त ने ग्रामीणों की शिकायतों को भी सुना तथा गांव में स्थित तालाब का निरीक्षण कर पौधे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें