फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो व्यापारी हित की बात करेगा,  वही प्रदेश पर राज करेगा

Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा को व्यापारी हितकारी पार्टी बताकर की माहौल बनाने की बात 
 प्रदेश भर के व्यापारियों को संगठित रखने के लिए भ्रमण पर निकले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल शहर के एक होटल में पत्रकारों मुखातिब हुए। उन्होंने व्यापारी हितों को सर्वोपरि बताते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण प्रदेश सरकार से कराने की बात कही। उन्होंने काव्यात्मक लहजे में कहा कि व्यापारी हित की बात करेगा, वही प्रदेश पर राज करेगा। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने हमेशा व्यापारी हितों के लिए काम किया है। इसलिए व्यापारी नेता संगठित होकर सपा का साथ दें। 
विज्ञापन

सपा की उपलब्ध्यिां बताते हुए कहा कि प्रदेश के आठ लाख व्यापारियों का सुरक्षा बीमा पांच सपा सरकार ने किया। इसके इंस्पेक्टरराज, 50 उत्पादों को टैक्स मुक्त करने पटरी दुकानदारों को बिजली कनेक्शन दिलाने, व्यापारियों पर लगे मुकदमे वापस लेने, तहबाजारी रोकने, व्यापारियों को राजनीतिक मजबूती देने जैसे तमाम काम किए। उन्होंने सांसद के विकास कार्यों की तारीफ की और जिले में दो माह के अंदर व्यापार मंडल की 75 कमेटियां गठित करने और प्रदेश की कानून व्यवस्था दिल्ली से बेहतर होने की बात कही। साथ ही सपा को निर्विवाद रूप से व्यापारियों की हितकारी पार्टी बताया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें