फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धमाके साथ फटी बैटरी, घर में लगी आग, तीन लाख का सामान जला

विज्ञापन
जरीफनगर में घर में लगी आग से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
जरीफनगर। दहगवां चौराहे के पास एक मकान में इनवर्टर से चार्ज हो रही बैटरी के धमाके से आग लग गई। इससे तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही परिवार वाले जाग गए और घर से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

थाना रजपुरा के फैजपुर निवासी सतराम पुत्र रामवीर पांच साल से दहगवां चौराहे पर किराए के मकान में रहकर परचून की दुकान चलाते थे। हाल ही में उन्होंने अपना घर बना लिया। परिवार के साथ वहीं रहते हैं। बुधवार की रात सतराम, उनकी पत्नी सनोवर, पुत्र रवि, पुत्रवधू नितेश और दूसरा पुत्र सुरजीत सो रहे थे। करीब 10:30 बजे अचानक घर में इनवर्टर से चार्ज हो रही बैटरी धमाके के साथ फट गई। बैटरी फटने से घर में आग लग गई। जब इन लोगों ने बैटरी फटने की आवाज सुनी और आग लगी देखी तो बाहर भागे। पड़ोस में ढाबा से लोग सहायता को पहुंच गए। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सतराम के अनुसार करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें