फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ललितपुर में हिस्सा लेंगे बेसिक के ‘नौ रत्न’

Tue, 11 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 15 अक्तूबर को ललितपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सेमिनार में जिले के नौ बेसिक शिक्षक भी प्रतिभाग करेंगे। इसमें खुशी की बात यह है कि पूरे प्रदेश में चुने गए 61 शिक्षकों में सबसे अधिक संख्या जिले के शिक्षकों की है। इससे पहले इटावा में हुए राज्य स्तरीय सेमिनार में भी चार शिक्षकों ने प्रतिभाग कर प्रशंसा बटोर जिले व विभाग का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

बेसिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस सेमिनार में प्रतिभाग करने के दिशा-निर्देश बीएसए ललितपुर ने दिए हैं। ये सेमिनार सह-समन्वयक ज्ञानोदय अनुश्रवण एसोसिएशन और बीएसए ललितपुर के संयुक्त संयोजन में आयोजित कराया जा रहा है। सेमिनार में विद्यालय को किस प्रकार गुणवत्ता पूर्ण बनाया जाए। इसके लिए किस क्षेत्र में कार्य किया जाए आदि टॉपिक पर यह नवाचारी शिक्षक एक दूसरे से अपने अनुभव साझा करेंगे। इसमें एससीईआरटी की अध्यक्षा मीनाक्षी कौल, डायट प्राचार्य जेसी राजपूत व बीएसए संतोष कुमार समेत विभिन्न विभागीय और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेेंगे। जिले से पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर, बिसौली के कुंवरसेन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा के मनोज कुमार वाष्र्णेय, गंगपुर पुख्ता के प्रवीण कुमार, रायपुर धीरपुर के हरीश कुमार, बंजरिया के मनोज कुमार सिंह, कथरा खगेई के अनिरूद्ध शर्मा, प्राथमिक विद्यालय पिपरिया के पंकज कुमार, लौआ उझानी के मुकेश और सीर जयलाल की कंचन सक्सेना को प्रतिभाग करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें