कस्बे में मुरादाबाद-फर्रखाबाद हाईवे पर बड़ा बाजार के पास विद्युत पोल पर लाइन का फाल्ट ठीक करते वक्त करंट आने से ठेकेदार का भतीजा इसकी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे पहले सोमवार को सीएचसी वजीरगंज में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है।
बिल्सी थाने के गांव दंपत नगला निवासी उतीश चंद्र बिजली विभाग में ठेकेदार हैं। सोमवार को एमएफ हाईवे के पास स्थित बड़ा बाजार में बिजली लाइन में फाल्ट होने से सप्लाई ठप हो गई थी। शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने उतीश चंद्र का भतीजा हरी सिंह (30) पुत्र ओमपाल फाल्ट ठीक करने गया था। हरी सिंह पोल पर चढ़कर फाल्ट टीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। हरी सिंह इसकी चपेट में आ गया। हरी सिंह बिजली के तारों में ही फंस गया। आनन-फानन में सप्लाई बंद कर उसे नीचे उतारा गया। उसे गंभीर हालत में वजीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। रात में यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है।