फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक के अटैच्ड शिक्षकों को जाना होगा मूल स्कूल में

Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए ने कहा, 31 मार्च को खत्म हो गया था अटैच्डमेंट
खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी ऐसे शिक्षकों की रिपोर्ट
 लंबे समय से परिषदीय स्कूलों में अटैच्ड शिक्षकों का अटैच्ड खत्म कर दिया गया है। उन्हें उनके मूल स्कूल में पहुंचने के आदेश बीएसए ने दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की सूची भी मांगी है। निर्देश दिए हैं कि यह भी देखा जाए कि कौन शिक्षक अटैच स्कूल में ही काम कर रहा है, ताकि उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके हैं।
यहां बता दें कि जिले में भारी संख्या में शिक्षकों ने मनचाहे स्कूलों में अटैच्डमेंट करा लिया था और मूल स्कूल से रिलीव होने के बाद अटैच्ड हुए स्कूल में ज्वाइन भी नहीं किया। पता हो कि ऐसे शिक्षकों का मूल विद्यालय से वेतन निकलता है। सो उन्होंने पूरी मौज की। बात विभाग के आला अफसरों तक पहुंची तो बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा गंभीर हुए। सेटिंग के चलते उनका वेतन आसानी से निकल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी अटैच्ड शिक्षकों का 31 मार्च को अटैचमेंट खत्म हो गया है। लिहाजा, अब उन सभी शिक्षकों को मूल विद्यालय में जाना चाहिए। बीएसए ने बताया कि उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे शिक्षकों का पता लगाएं कि किसने अभी मूल स्कूल में ज्वाइन नहीं किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यदि किसी बीईओ ने शिक्षक को बचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश में लापरवाही पर होगी हेड पर कार्रवाई
बदायूं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि नवीन शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। इसलिए हर बच्चे का स्कूल में नामांकन कराया जाए। यदि कहीं पर प्रवेश में लापरवाही बरती जाती है तो सीधे प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें