फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल आज से बच्चों के लिए खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक के स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून को खत्म हो गया था। 25 जून से जिले के सभी 2155 स्कूलों को खोल दिया गया, हालांकि 25 से 27 तक केवल शिक्षक-शिक्षिकाओं को ही स्कूल बुलाया गया था। ऐसे में स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलकर अपराह्न 1:30 बजे बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन

अब छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार से स्कूल को खोला गया है। पंजीकृत साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचेंगे। पहले दिन इनको सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक स्कूल में रोका जाएगा। शिक्षक-शिक्षिकाएं अपराह्न 1:30 बजे ही घरों को जाएंगे। खाली समय में शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा। एक जुलाई से शिक्षण कार्य विधिवत शुरू किया जाएगा।

शुक्रवार से छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल को खोला गया है। उनको सुबह 10 बजे तक ही स्कूल में रोका जाएगा, लेकिन शिक्षक डेढ़ बजे के बाद ही जाएंगे। इसको लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। वह ध्यान रखेंगे कि छात्र-छात्राओं को 10 बजे के बाद न रोका जाए। - स्वाति भारती, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें