तालाब से युवक का शव निकालता गोताखोर।स्रोत:वीडियोग्रैब
- फोटो : डायट
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी में मंगलवार सुबह बरेली के एक युवक ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोर की मदद से युवक का शव तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम को भेजा हैं। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकीं है। पुलिस ने बताया युवक शराब पीता था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह एक युवक गांव में नशे की हालत में घूम रहा था। युवक के गांव में घूमने की मंशा ग्रामीण समझ नहीं पाए। इसी बीच वह गांव के तालाब किनारे पहुंचा और छलांग लगा दी। वह डूबने लगे तो ग्रामीण उसे बचाने के लिए तालाब में घुसे, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण बाहर निकल आए।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार ने गांव के ही एक तैराक को बुलाया। तैराक ने युवक का शव निकाला। पुलिस ने युवक की पहचान कराने की कोशिश की। उसकी जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर युवक की पहचान कराई गई। एसआई ने बताया कि मृतक की बरेली के बिशारतंगज थानाक्षेत्र के गांव सिसौना निवासी मुनेंद्र उर्फ मोनू (30) पुत्र आनंद सिंह यादव है। उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीता था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ।