पुलिस लाइन मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसएसपी डॉ.बृर्जेश कुमार सिंह। स्रोत-पुलि
बदायूं। पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को द्वितीय अंतरजनपदीय पुलिस रेसलिंग तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज धूमधाम से किया गया। मैदान में बैंडबाजे के साथ परेड हुई। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी ने फीताकर काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन फ्री-स्टाइल कुश्ती की हुई। मुरादाबाद व बरेली के बीच मैच खेला गया। जिसमें बरेली के भोला विजयी रहे।
पुलिस लाइन मैदान में सुबह दस बजे बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व बदायूं जिलों की पुलिस टीमों के बीच द्वितीय अंतर जनपदीय पुलिस रेसलिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्म रेसलिंग व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महिला फ्री स्टाइल कुश्ती में बरेली रेंज के सभी जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फ्री स्टाइल कुश्ती के 55 किलो भार वर्ग में बदायूं से सोनाली प्रथम व शाहजहांपुर से सरिता द्वितीय, 57 किलो भार में बदायूं की छवि प्रथम व शाहजहांपुर की लता द्वितीय, 59 किलो भार में बदायूं की कविता प्रथम व शाहजहांपुर की हिमानी द्वितीय, 65 किलो भार में बदायूं की प्रिया शर्मा प्रथम व बरेली की कोमल द्वितीय, 68 किलो भार में बदायूं की सोनी प्रथम व शाहजहांपुर की पवित्रा द्वितीय स्थान पर रहीं। 17 अप्रैल को प्रतियोगिता का होगा समापन। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि इस अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में महिला और पुरुष सभी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात केके सरोज, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, सीओ उझानी शक्ति सिंह, सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज केके तिवारी, सीओ बिल्सी संजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह आदि थे।