फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरेली यूथ क्लब ने पीलीभीत को शूटआउट में तीन- दो से हराया

Sun, 02 Jun 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान फुटबॉल टीम के ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार शाम से फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो गया। पहले मुकाबले में बरेली के यूथ क्लब ने पीलीभीत की गांधी स्टेडियम टीम को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट शाम छह बजे शुरू हुआ। गांधी स्टेडियम पीलीभीत और यूथ क्लब बरेली की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ही टीम के खिलाड़ी एक- दूसरे से कम नहीं दिखे। दोनों टीम के खिलाड़ी दो- दो गोल ही कर पाए। इसी के साथ मुकाबला जब बराबरी पर पहुंच गया तो पेनाल्टी शूट आउट के तहत यूथ क्लब बरेली ने 3-2 से जीत हासिल कर ली। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शुरू होने से पहले सामाजिक संस्था गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं में चांद मोहम्मद, इकबाल अहमद, अभिमन्यु सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें