ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा छह सड़का। संवाद
बदायूं। बारावफात को लेकर रविवार शाम को शहर में मस्जिदों और घरों पर लोगों ने सजावट व रोशनी की। शहर में ईद मीलाद उन-नबी का जुलूस शम्सी जामा मस्जिद से सोमवार सुबह नौ बजे निकलेगा।
सोमवार को बारावफात जोशोखरोश के साथ मनाया जाएगा। जुलूस ए मोहम्मदी शहर में मोहल्ला सोथा शम्सी जामा मस्जिद से जिला काजी हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सदारत में सुबह नौ बजे निकाला जाएगा, जो विभिन्न रास्तों से होकर अपराह्न दो बजे जामा मस्जिद पर आकर समाप्त होगा। इसको लेकर रविवार को शहर के कई स्थानों पर भव्य सजावट की गई। घंटाघर, छह सड़कों पर भी रोशनी की गई। इसके अलावा ककराला, सैदपुर, फैजगंज बेहटा आदि में भी जुलूस निकाला जाएगा।
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा छह सड़का। संवाद