फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को बार काउंसिल अध्यक्ष ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम पाल सिंह की शिकायत पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह और सचिव संदीप मिश्रा को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौर ने पत्र जारी करके तलब किया है। उन्हें 12 दिसंबर को सिविल बार एसोसिएशन बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर में समस्त साक्ष्यों और प्रपत्रों के साथ उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

बता दें एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने 10 नवम्बर को एक प्रार्थना पत्र बार काउंसिल के अध्यक्ष को चुनाव प्रक्रिया सही रूप से पूर्ण कराने के लिए भेजा था। एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने पत्र भेज कर आरोप लगाया कि उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से मिलकर तथा पत्र भेज कर वार्षिक चुनाव प्रक्रिया को सही समय तथा सही रूप से कराने के लिया जिला बार अध्यक्ष तथा सचिव को कहा गया। साथ ही नौ अक्टूबर को चुनाव संबंधित वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए प्रार्थना पत्र लिपिक को दिया था।
अध्यक्ष व सचिव ने लिपिक से पत्र लेने से मना कर दिया और पत्र को फाड़ कर फेंक दिया। साथ ही चुनाव कराने से मना कर दिया। पूर्व चेयरमैन महेंद्र पाल गुप्ता व वर्तमान अध्यक्ष, सचिव एक मत होकर वैधानिक रूप से चुनाव नहीं कराना चाहते हैं। इस मामले में बार काउंसिल अध्यक्ष ने इस पत्र पर संज्ञान लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह तथा सचिव संदीप मिश्रा को 12 दिसंबर को अपने समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें