फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बार एसोसिएशन के नेम सिंह अध्यक्ष, संदीप बने महासचिव

विज्ञापन
सहसवान में बार एसोसिएशन के चुनाव में नेम सिंह यादव अध्यक्ष और संदीप सक्सेना महासचिव चुने गए। सं
विज्ञापन
सहसवान। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नेम सिंह यादव अध्यक्ष और संदीप सक्सेना महासचिव चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट अनेकपाल सिंह ने बताया कि बार चुनाव के लिए सोमवार को पूर्वाह्न 11 से शाम तीन बजे तक मतदान हुआ। कुल 107 मतदाताओं में से 104 लोगों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए नेम सिंह यादव, श्याम कुमार गुप्ता और रागिब अली के बीच मुकाबला हुआ।
नेम सिंह यादव को 66, श्याम कुमार गुप्ता को 23 और रागिब अली को 15 मत प्राप्त हुए। 43 मतों से नेम सिंह यादव विजयी घोषित किए गए। महासचिव पद के लिए संदीप कुमार सक्सेना और बादाम सिंह के बीच मुकाबला हुआ। संदीप कुमार सक्सेना को 53 और बादाम सिंह को 51 मत प्राप्त हुए। संदीप कुमार सक्सेना 2 मतों से विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर मजाहिर अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवेंद्र कुमार अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सह सचिव प्रशासन अतुल सक्सेना, सह सचिव पुस्तकालय अलीम, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अब्दुल आसिफ, रामभरोसे, सरफराज अली, शफी मोहम्मद, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर पिंकी सक्सेना, उसामा अंसारी, मोहम्मद फिरोज निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस मौके पर निवर्तमान बार अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य, जितेद्र सिंह यादव, रविंद्र नारायण सक्सेना, श्यामबाबू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें