फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्राहकों ने किया हंगामा

Mon, 03 Aug 2015 09:16 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में ग्राहकों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ स्टाफ की कमी का रोना रोया जा रहा है। दूसरी तरफ कनेक्टिविटी न मिलने से अड़चनें आ रही हैं। सोमवार को भी परेशान ग्राहकों ने हंगामा काटा। उन्होंने स्टाफ पूरा कर संचा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सोमवार को बैंक आए लोगों को घंटों लाइन में लगे रहना पड़ा। थके हारे बूढ़े लोग व महिलाएं जमीन पर ही बैठ गए। जब काम में बिलंव हुआ तो परेशान लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं ने भी हंगामा किया। शाखा प्रबंधक अपने केबिन में दरवाजा बंद करे बैठे रहे। यहां भी लोग उनके केविन के दरवाजे को घेरे बैठे रहे। पूर्वाह्न 11 बजे के करीब दरवाजा खुला, तो लोगों ने उनसे शिकायत की। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। प्रबंधक अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार से कनेक्टिविटी बाधित होने के कारण परेशानी बनी हुई है। स्टाफ बढ़ाने को लेकर मांग की भेजी गई है। ग्राहकों की समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर शिकायतकर्ता संदीप, इरशाद हुसैन, कृष्ण अवतार शर्मा, वीर सिंह,  अनेकपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें