फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीमारी से बैंक कर्मचारी की पत्नी की मौत

विज्ञापन
कंचन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में बुधवार रात किराए के मकान में रह रहे देना बैंक के कर्मचारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। बृहस्पतिवार को कराए गए पोस्टमॉर्टम में बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पीलीभीत जिले के बीसलपुर के दुर्गा मोहल्ले की रहने वाली कंचन की शादी 22 अप्रैल 2022 को गौरव सिंह से हुई थी। पति गौरव देना बैंक में कार्यरत है। वह समूह का खाता खोलने का काम भी करता है। कंचन पति के साथ आवास विकास कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती थीं। कंचन के भाई पवन ने बताया कि बुधवार रात गौरव ने फोन कर बताया कि कंचन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जब पवन ने डॉक्टर से बात कराने की बात कही तो गौरव ने फोन काट दिया। इससे उसे अनहोनी की आशंका हुई। कुछ देर बाद उन्हें बहन की मौत की जानकारी मिली। वह लोग देर रात ही बीसलपुर से बदायूं आ गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होना पाया गया है। अब तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें