फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक कर्मी, पति और बेटे समेत सात पर 64.56 लाख की धोधाखड़ी की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। पंजाब नेशनल बैंक के रीजनल हेड प्रवीन जैन ने पीएनबी बिसौली की महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मी वीरबाला, उसके पति भोले, पुत्र संजय समेत सात लोगों के खिलाफ 64.56 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिसौली कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर शनिवार देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। मामला यूपी पावर कॉरपोरेशन के चेकों का निजी खातों में भुगतान कर रकम हड़पने का है।
विज्ञापन

यूपी पावर कॉर्पोरेशन में बिजली बिलों का भुगतान चेकों के जरिए भी आता है। ज्यादातर मोबाइल टॉवर, कोल्ड स्टोर और औद्योगिक इकाइयां चेकों के जरिए ही बिलों का भुगतान करती हैं। वर्ष 2009 से 2017 के बीच पावर कॉरपोरेशन के 64.56 लाख रुपये के चेकों का भुगतान निजी खातों में कर लिया गया। जून 2018 में पावर कॉरपोरेशन विद्युत वितरण खंड तृतीय का चार्ज विनय कुमार ने संभाला तब यह घपला उनकी नजर में आया। इसके बाद उन्होंने पीएनबी बिसौली को कई खत लिखे। कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पावर कार्पोरेशन की ओर से दबाव बनने पर बैंक ने अपने स्तर से जांच शुरू की थी। हाल ही में खुलासा हुआ कि चेकों का भुगतान धोखाधड़ी कर निजी खातों में कर लाखों की रकम हड़प कर ली गई है। पीएनबी रीजनल ऑफिस ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। जांच में 64.56 लाख 151 रुपये की धोखाधड़ी पकड़ी गई। इसमें महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरबाला, उसके पति भोले, बेटे संजय समेत रिश्तेदार बबिता पत्नी सुरजीत, चंद्रपाल पुत्र केहरी, संदीप पुत्र चंद्रपाल, अजीत पुत्र चंद्रपाल निवासी दबतोरी रोड बिसौली की संलिप्तता पाई गई। इन लोगों ने पावर कार्पोरेशन के चेकों का भुगतान षडयंत्र और कूटरचना कर अपने खातों में करा इस रकम को हड़प लिया। पीएनबी की बिसौली शाखा में इनका बड़ा घोटाला सामने आने के बाद बदायूं से लेकर लखनऊ तक बैंक प्रबंधन और पावर कार्पोरेशन में हड़कंप मच गया। इसके बाद डाक के जरिए रीजनल हेड पीएनबी प्रवीन जैन ने एसएसपी बदायूं को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भेजी। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेश पर बिसौली कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पीएनबी रीजनल हेड प्रवीन जैन का कहना है कि यह नुकसान बैंक का हुआ है। उनकी ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पंजाब नेशनल बैंक में गलत तरीके से पावर कार्पोरेशन के चेकों का निजी खातों में भुगतान कर 64.56 लाख से ज्यादा की रकम हड़पने के मामले में एसएसपी के आदेश पर पीएनबी के रीजनल हेड की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन

- पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर बिसौली
-
पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन ने भी पीएनबी के खिलाफ दी तहरीर
बिसौली। चेकों के जरिए आने वाली बिजली बिलों की रकम का भुगतान न होने और चेक वापस न मिलने के मामले में विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के एक्सईएन विनय कुमार ने भी शनिवार को बैंक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने पावर कार्पोरेशन की लाखों रुपये की धनराशि के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विनय कुमार ने विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के एक्सईएन का चार्ज जून 2018 में संभाला था। इसके बाद उनके संज्ञान में आया कि अप्रैल 2009 से फरवरी 2017 तक पावर कॉरपोरेशन ने लाखों रुपये के चेक पंजाब नेशनल बैंक बिसौली में जमा किए। इन चेकों का न तो पॉवर कॉरपोरेशन के खाते में भुगतान किया गया और न ही चेक वापस पावर कार्पोरेशन के लिए भेजे गए। इसके बाद उन्होंने बैंक के लिए कई बार पत्र लिखे। बैंक की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस दौरान यह भी सामने आया कि चेकों का भुगतान निजी खातों में करके रकम हड़प ली गई। एक्सईएन ने पावर कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों को भी इसकी प्रति भेजी है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें