बदायूं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें गुरुवार देर शाम तक बैडमिंटन मैच चला व शुक्रवार को पुरस्कारों का वितरण किया गया।
जिला खेल कार्यालय की ओर से बीआरबी स्कूल में दो दिवसीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें पहले दिन अंडर 14 के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें बालिका वर्ग में बीआरबी की अयति वार्ष्णेय और बालक वर्ग में एसपीजेएम बिल्सी के नितिन सागर विजेता रहे। वही गुरुवार शाम को ओपन युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रजत रस्तोगी-अभिषेक गुप्ता विजेता और देशकांत त्यागी-अक्षय रस्तोगी उपविजेता रहे। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष के युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में देशकांत त्यागी- मनीष जुनेजा विजेता रहे, जबकि उप विजेता अमित गोयल-नीरज रहे। प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाड़ियों को नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने पुरस्कृत किया। मैच की अंपायरिंग डालचंद, सुशील रस्तोगी व अजीम ने की।