फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप जारी, चौबीस घंटे में दो की मौत, 1

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बुखार फिर अपना प्रकोप दिखा रहा है। रोजाना कहीं न कहीं बुखार से लोगों की मौत हो रही है। पिछले तीन दिन में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अनेक लोग बुखार से पीड़ित हैं। पिछले 24 घंटे में भी बुखार ने चार लोगों की जिंदगी निगल ली, जिससे उनके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर निवासी बाबूराम शर्मा (55) को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। एक दिन पहले बाबूराम शर्मा बुखार आने के दौरान खेत पर गए थे। जहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर वहीं खेत पर गिर पड़े। बाद में उधर से गुजरे लोगों ने बाबूराम शर्मा के परिवारवालों को सूचना दी। जिससे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मूसाझाग। जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसइया खेड़ा निवासी नीरज (20) पत्नी नेमपाल ने छह दिन पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद नीरज को बुखार आना शुरू हो गया। परिवारवालों के मुताबिक उन्होंने नीरज को स्थानीय डॉक्टर से दवा दिलाई थी, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को परिवारवाले उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अन्य लोग भी बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन

बिनावर। कस्बा निवासी दीपू साहू (40) को गुरुवार को अचानक बुखार आया था। परिवारवाले दीपू को बरेली के प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। शुक्रवार को दीपू को दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवारवाले शव को लेकर देर शाम घर पहुंचे।
दहगवां। नाधा निवासी कर्रू के 12 वर्षीय बेटे संजीव को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसने उसे कई जगह पर दिखाया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई ।
जगत ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए फैल्सीपेरम के 18 मरीज
मूसाझाग (बदायूं)। जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर में बुखार फैल गया है। इसकी सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों का ब्लड चेकअप शुरू किया। फिर उनको दवा वितरित की। टीम ने एक तरफ से संदिग्ध लोगों का ब्लड चेकअप किया, जिसमें 18 फैल्सीपेरम के केस निकले हैं। उनका इलाज अलग से किया जा रहा है। गांव में इस समय सरोजा देवी, ओमप्रकाश, सलोनी, नन्ही, सालिकराम, वीरावती, दुर्गा देवी, हरजीत, शकुंतला, लक्ष्मी, सतीश, अंकुश, विकास, मंजू, पंचवटी, छाया, जशोदा, सुरेश, उषा, खुशबू, सुखबीर, संतोष, राजपाल, नरवीर, जगन्नाथ आदि लोग बुखार से तड़प रहे हैं। टीम में डॉ. सजर तौसीफ, फार्मासिस्ट नवीन माथुर, अरुण कुमार स्टाफ नर्स, फिरोज लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें