फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 में बदायूं के एआरटीओ ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल परिवहन विभाग की टीम। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
बदायूं। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडिया ने कर्नाटक के बेंगलुरु में 10 से 12 अप्रैल तक ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें यूपी की टीम के साथ बदायूं एआरटीओ भी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, बिहार, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की परिवहन विभाग की टीमों ने प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश की टीम ने लीग मैचों से लेकर क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल तक लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम से कड़ा संघर्ष करते हुए टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व उप परिवहन आयुक्त रामवृक्ष सोनकर ने कप्तान के रूप में किया, जबकि संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ संजय तिवारी उप कप्तान रहे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बदायूं हरिओम ने टीम मैनेजर तथा बिजनौर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिव शंकर सिंह ने उप मैनेजर की भूमिका निभाई।
टीम में रविकांत यादव, रामबाबू, विकास कुमार, पवन सोनकर, कृष्ण कुमार, कौशल कुमार, अशोक कुमार, चरण सिंह, प्रमोद गौतम, देवेंद्र शुक्ला, अनुभव, शुभम मिश्रा, बृजेश सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें