फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑरेंज जोन में रहेगा बदायूं, आंधी के साथ बारिश की संभावना

Wed, 19 Jun 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
लू से बचने को मुंह से कपड़ा बांधकर स्कूटी सवार महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम विभाग की ओर से जारी हुई रिपोर्ट में बदायूं को आज ऑरेंज जोन में रखा गया है। दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं, आंधी-बारिश का भी पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन

जिले में गर्मी से त्रस्त लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 19 से 20 जून को आंधी और गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को जिले को ऑरेंज जोन में रखा है। ऐसे में दिन में भीषण लू भी चलने की संभावना है।


सड़कों पर छाया सन्नाटा, कारोवार भी हो रहा प्रभावित

बदायूं। धूप और लू की तपन से मंगलवार को जिला तपता रहा। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। उमस भरी गर्मी में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जिससे कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजे से उमस भरी गर्मी का अहसास होने लगा था। दोपहर होने तक आलम ये रहा कि लू के थपेड़ों और तपन ऐसी होने लगी, मानो शरीर जल रहा हो। ऐसे में लोग सिर पर कपड़ा डालकर बाहर निकलते हुए नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नितिन सिंह का कहना है कि गर्मी अधिक होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इस समय सांस, उल्टी-दस्त, आंखों, त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है।


जिला लू की चपेट में है। ऐसे में आवश्यक कार्य के बिना घर से न निकलें। जिला अस्पताल में लू के मरीजों को वार्ड बनाया गया है। जहां मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। दवा की भरपूर व्यवस्था है। कूलर ,पंखा और एसी लगाकर वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

लू से बचने को मुंह से कपड़ा बांधकर स्कूटी सवार महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें