दातागंज कस्बे के समीप के एक गांव की महिला चार दिन पहले बदायूं निवासी अपने समधी के साथ चली गई थी। महिला ने 2022 में अपनी पुत्री की शादी बदायूं में की थी। महिला के पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी के अपने समधी के साथ संबंध हो गए थे। पूर्व में तीन बार वह समधी के साथ घर से जा चुकी थी।
पति ने बताया कि पत्नी सबसे पहले 2023 में समधी के साथ गई थी। तब तो दोनों परिवार के लोगों ने मामला में हस्तक्षेप करके उसे वापस करवा दिया था। बच्चों की परवरिश के कारण उसने पत्नी को अपना लिया। इसी तरह उसने तीन बार समधी के साथ जाने के बावजूद सिर्फ बच्चों के कारण अपना लिया। इस बार पत्नी ने हद पार दी है।
बेटी के लिए पिता का छलका दर्द
ट्रक चालक बोला, वह पति के साथ एक बेटी का पिता भी है। उसकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाने से पहले अपनी ब्याही बेटी के बारे में भी नहीं सोचा। अगर उसे बेटी पर जरा सा भी तरस होता तो वह ऐसा नहीं करती। उसने कहा कि पत्नी की करतूत से बेटी के लिए परेशानी व दुख का सामना करना पड़ रहा है। उसने पुलिस से शिकायत कर पत्नी और समधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।