बदायूं। डॉ. भीमराव अंबेडकर आगरा यूनिवर्सिटी के 92 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बदायूं की बेटी ऋतिका गुप्ता को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋतिका आगरा यूनिवर्सिटी की ऑल इंडिया गोल्ड मेडिलिस्ट भी हैं।
शहर के स्टेशन रोड स्थित गणेश बिहार निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता की बेटी ऋषिका गुप्ता अमेरिका, इंडोनेशिया, कनाडा में हुई कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल झटक चुकी हैं। हाल ही में स्पेन में हुई अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में भी ऋषिका हिस्सा ले चुकी हैं। पोस्ट ग्रेजुएट कर चुकीं ऋषिका योगा की पढ़ाई भी कर रही हैं। अमेरिकन फुटबाल के अलावा ऋषिका को इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो में भी महारत हासिल है। बृहस्पतिवार को आगरा यूनिवर्सिटी के 95 वें स्थापना दिवस पर आगरा के जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ऋतिका गुप्ता को उनकी सफलता के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्नि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ऋतिका के कोच डॉ. प्रवीन जादौन भी साथ रहे।