फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राष्ट्रीय जलजीवन मिशन में अच्छा कार्य करने बदायूं का देश में पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय जलजीवन मिशन के अंतर्गत जलजीवन सर्वेक्षण में बदायूं वन स्टार कैटिगरी में देश में पांचवें स्थान पर आया है। सर्वेक्षण 1 अक्तूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक विभिन्न श्रेणियों में कराया गया था।
विज्ञापन


डीएम मनोज कुमार ने बताया कि मंडल के तीन जनपदों बदायूं , बरेली व शाहजहांपुर ने वन स्टार कैटिगरी प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों के अधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही अपर सचिव व मिशन निदेशक भारत सरकार जल जीवन मिशन ने ऐसे जनपदों को सम्मानित करने की बात कही है।
डीएम ने बताया कि जनपद में कराए गए कार्यों की लघु फिल्म बनाई जाएगी। उन्होंने जलजीवन मिशन में लगे हुए सभी जनपद के अधिकारियों व कार्मिकों को अपनी ओर से बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें