फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं पुलिस को प्रदेश में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण में बदायूं पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शासन द्वारा नवंबर-2025 के लिए किए गए मूल्यांकन में जनपद बदायूं ने अधिकतम 135 में से पूर्ण 135 अंक अर्जित कर प्रदेश के सभी 75 जनपदों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के 22 थानों द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया गया, जिसके आधार पर पुलिस विभाग की राज्यस्तरीय रैंकिंग में बदायूं प्रथम स्थान पर रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद को मिली उपलब्धि पर नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज तथा यूनिट की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें