फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चंडीगढ़ से बदायूं की नाबालिग का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। क्षेत्र के एक गांव का परिवार चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। वहां से एक माह पहले गांव का ही युवक अपने बहनोई और दोस्त की मदद से उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया। एक महीने तक लड़की के मां-पिता चंडीगढ़ और बदायूं में पुलिस के चक्कर लगाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पिता आरोपी के घर गया तो उसका पैर तोड़ दिया। अब मां ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लड़की की मां ने बताया कि उनके गांव का ही एक शादीशुदा व्यक्ति भी चंडीगढ़ में काम करता है। वह सात अगस्त को उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया। उसने उघैती पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके पिता गांव में ही उस आरोपी युवक के पास गए और लड़की वापस भेजने को कहा तो उसे पीटकर पैर तोड़ दिया। लड़की की मां ने एसएसपी और मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उघैती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें