फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म और महिला की हत्या में हलका इंचार्ज सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में एसएसपी संकल्प शर्मा ने हलका इंचार्ज अमरजीत सिंह को भी निलंबित कर दिया है। बृहस्पतिवार रात हलका इंचार्ज समेत निलंबित इंस्पेक्टर के खिलाफ धारा 166 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अधिकारियों ने दोनों की घोर लापरवाही मानते हुए ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विगत तीन जनवरी की रात थाना क्षेत्र के एक धर्मस्थल पर 45 वर्षीय महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। उसके परिवार वालों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन दूसरे दिन शाम के समय पुलिस मौके पर पहुंची। तब कहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। इसके बावजूद तीसरे दिन शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। ये कार्रवाई तब हुई, जब तीसरे दिन महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई। तब तक परिवार वाले चीखते रहे कि महिला की हत्या हुई है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, लेकिन पुलिस ने उनके आरोपों पर गौर नहीं किया। मामले में इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह की लापरवाही बताई गई थी। उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें